April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा5अप्रैल26*विहिम गौरक्षा कार्यकारिणी की बैठक हुई आहूत, आगामी 27 अप्रैल 2026 को विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी*

बांदा5अप्रैल26*विहिम गौरक्षा कार्यकारिणी की बैठक हुई आहूत, आगामी 27 अप्रैल 2026 को विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी*

बांदा5अप्रैल26*विहिम गौरक्षा कार्यकारिणी की बैठक हुई आहूत, आगामी 27 अप्रैल 2026 को विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा* -बांदा के नगर क्षेत्र अंतर्गत लोहिया पुल के पास स्थित कान्हा कुंज में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी को जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे भारत में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने को लेकर मांग की जाएगी साथ ही प्रत्येक जनपदों की प्रत्येक तहसील स्तर पर एकसाथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि वर्तमान में गौ रक्षा समिति लगातार गौवंश के हितों के लिए कार्य कर रही है और हम सब गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु आवाहन कार्य कर रहे हैं जिससे गौवंश की जो दयनीय स्थिति बनी हुई है उसमें काफी सुधार होगा साथ ही गौवंश को भविष्य में ऐसी स्थित में नहीं रहना पाएगा। आगे बताया गया कि जनजागरूकता हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा साथ ही ज्ञापन के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने को लेकर मांग की जाएगी। इस दौरान जिला मंत्री सुतकीर्ति गुप्ता जिला मंत्री अनीता गुप्ता जिला मंत्री आरती वाल्मीकि अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला जिला प्रभारी सुरेश कान्हा जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला मंत्री रविंद्र सिंह जिला वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनिया जिला प्रवक्ता राधेश्याम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष शिवाजी गुप्ता बदौसा नगर अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष मोंटू गुप्ता जिला मंत्री महेश प्रसाद गुप्ता जिला मंत्री महेश गुप्ता जिला मंत्री ठाकुर राहुल सिंह बदौसा नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार रावत सुशील द्विवेदी जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह जिला मंत्री जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पूरन राय संदीप कुमार सूरज प्रजापति नगर उपाध्यक्ष तहसील अध्यक्ष बबेरू सौरभ कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बबेरू शिवा प्रजापति युवा नगर अध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा कृष्ण कुमार कमासिन ब्लाक अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar