*BREAKING NEWS BANDA-*
बांदा5अगस्त26जनहित में जारी*/*ई-केवाईसी (e-KYC) से चूके तो* 15 अगस्त के बाद महंगा मिलेगा घरेलू* एलपीजी सिलेंडर*
गैस उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त 2026 तक e-KYC पूर्ण कराने का अंतिम अवसर
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*:- इंडियन ऑयल (Indane) समेत सभी तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, बांदा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूर्ण कराना अनिवार्य किया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने पूर्व में
बायोमैट्रिक माध्यम से एक बार भी e-KYC करा ली है, उन्हें दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। समय सीमा तक ई-केवाईसी न कराने वाले
उपभोक्ता 16 अगस्त से रियायती घरेलू दर पर सिलेंडर प्राप्त करने के पात्र नहीं रहेंगे।
A e-KYC न कराने पर संभावित वित्तीय भार (बांदा शहर हेतु दरें )
यदि 16 अगस्त तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती है, तो उपभोक्ता को सब्सिडी दर के बजाय व्यावसायिक (कमर्शियल) दर पर
भुगतान करना पड़ेगा:
विवरण
दर प्रति किग्रा
14.2 किग्रा सिलेंडर का कुल मूल्य
वर्तमान घरेलू दर
₹ 68.59 / किग्रा
974.00
e-KYC न कराने पर (कमर्शियल दर)
₹146.74 / किग्रा
₹2,086.67 (लगभग)
Q अतिरिक्त वित्तीय भार: e-KYC न कराने पर प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर ₹ 1,109.66 अधिक चुकाने होंगे।
ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के आसान तरीके
1. घर बैठे मोबाइल ऐप से (मात्र 2 मिनट में):
उपभोक्ताओं को एजेंसी जाने की आवश्यकता नहीं है, वे स्वयं घर बैठे प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं:
•
ऐप डाउनलोड: इंडेन ग्राहक गूगल प्ले स्टोर से IndianOil ONE App डाउनलोड करें।
•
लॉगिन: अपने कनेक्शन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
•
.
•
विकल्प चुनें: मेन्यू में जाकर ‘e-KYC Update ‘ विकल्प पर क्लिक करें।
फेस स्कैन: जिसके नाम से गैस कनेक्शन है, उनका चेहरा (Face Recognition) स्कैन करें।
पुष्टि: प्रक्रिया पूर्ण होते ही मोबाइल पर कन्फर्मेशन SMS प्राप्त हो जाएगा।
2. अन्य सुलभ माध्यम (एजेंसी / डिलीवरी कर्मी):
.
•
गैस एजेंसी /वितरक के पास: उपभोक्ता अपने संबंधित वितरक (Distributor) के दफ़्तर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
• डिलीवरी बॉय के माध्यम से घर पर सिलेंडर की आपूर्ति करने आने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध बायोमेट्रिक डिवाइस / ऐप के
जरिए भी e-KYC पूर्ण कराई जा सकती है।
“एलपीजी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे 15
अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें; अन्यथा e-KYC पूर्ण होने तक उन्हें कमर्शियल दर पर भुगतान करना पड़ सकता है।”
– संदेश: बांदा एलपीजी वितरक संघ
–
*महोखर इंडेन ग्रामीण वितरक बांदा*
*प्रोपाइडर -बल्देव प्रसाद वर्मा*

More Stories
बांदा 5 अगस्त 26*मवई बुजुर्ग में नाली जाम से मचा हाहाकार**घरों में भरा पानी, कई मकान गिरने की कगार पर*
बांदा 5 अगस्त 26*जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन, समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प*
मथुरा 5 अगस्त26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक*