बांदा29/11/25*जिला मजिस्ट्रेट ने बीएलओ को किया सम्मानित: मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बीएलओ को मिला प्रशस्ति पत्र*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बांदा की जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी जे० रीभा ने कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025 के कार्य में शत प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने 14 बीएलओ को विधानसभा निर्वाचक नामावली में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया, जिनमें अरविन्द कुमार गुप्ता शिक्षामित्र एवं अनुराधा आगनबाड़ी 232 विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी, भागवत प्रसाद शिक्षामित्र 233-विधानसभा क्षेत्र बबेरू रामकरन शिक्षामित्र, श्री अरूण कुमार शिक्षामित्र, सुरेश कुमार शिक्षामित्र एवं मनोज कुमार उपाध्याय शिक्षामित्र 234-विधानसभा क्षेत्र नरैनी, प्रियका जैन सहायक अध्यापक, सर्वेश तिवारी सहायक अध्यापक 235 विधानसभा क्षेत्र बाँदा शामिल थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य बीएलओ भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को सम्पादित करें। उन्होंने सम्मानित हुए बीएलओ से कहा कि वह अन्य बीएलओ को भी अपने कार्य अनुभव से अवगत कराते हुए उनका सहयोग करें, जिससे कि जनपद में एसआईआर का कार्य और तेज गति से पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि०/रा० कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर एस रजौरिया उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें