बांदा28मार्च26*ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से रबी फसलें चौपट, भाजपा नेता ने डीएम से मुआवजे की मांग की*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।*- जनपद में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तिन्दवारी क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवेश कुमार मोनू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि ग्राम परसौड़ा (बरेठी अस्करन, अमरइया, बछेउरा), गजनी, मिरगहनी, पपरेंदा, गोखरही, महुई, अतरहट, पिपरहरी, सिंघौली, मूंगुस और तेरहीमांफी समेत कई गांवों में अचानक बदले मौसम ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बताया गया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में गिरकर खराब हो गई। इससे किसान बेहद चिंतित और दुखी हैं। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो बाकी बची फसलें भी नुकसान की चपेट में आ सकती हैं।
भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी क्षति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
इस मौके पर देवेश कुमार मोनू जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी अनु0 मोर्चा, व राहुल सिंह मंडल उपाध्यक्ष बड़ोखर खुर्द भाजपा , राज यादव ,अक्षत त्रिवेदी ,अंकुर दिक्षित ,सनी विश्वकर्मा ,सुमित कुमार , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मिर्ज़ापुर28 मार्च 26*राष्ट्रीय संगोष्ठी : लोक संस्कृति और डॉ क्षमा शंकर पांडेय का साहित्य
मिर्ज़ापुर 28 मार्च 26*जिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रोहतास 28 मार्च 26*आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने 24 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।*