*बांदा20 अप्रैल 26बिजली कटी तो दूल्हा बरात लेकर पहुंचा जिलाधिकारी की चौखट*
*दूल्हा सहित बरातियों ने किया जोरदार प्रदर्शन*
एंकर – बांदा में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अपनी शादी से पहले बिजली कटने और बढ़े हुए बिल से परेशान एक दूल्हा बारातियों और बैंड-बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया।
विओ – दरअसल बरात और बैंड बाजा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे दूल्हे कुलदीप ने बताया कि आज उसकी बारात महोबा के खन्ना जा रही थी, लेकिन विद्युत विभाग ने उसके घर की बिजली काट दी। कुलदीप के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है, जिसे चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है।
दुनखे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि घर में रिश्तेदार मौजूद हैं और ऐसे में बिजली न होने से सभी को दिक्कत हो रही है। कुलदीप ने सवाल उठाया कि वह बिना बिजली के घर में दुल्हन को कैसे लाएगा। इसी समस्या को लेकर उसने जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
बाइट – दूल्हा
विओ – इस मामले में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अध्यक्ष नोमानी ने बताया कि बांदा में जगह-जगह प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में बिजली काट दी जाती है और जब लोग बिजली विभाग के कार्यालय जाते हैं, तो उनसे पहले एडवांस बिल भरने को कहा जाता है।
नोमानी ने यह भी बताया कि एडवांस बिल भरने के बाद भी कई बार उपभोक्ताओं का अकाउंट माइनस में चला जाता है, जिसके कारण आधी रात में भी बिजली काट दी जाती है। यह समस्या पूरे जिले में व्याप्त है।
बाइट – ए एस नोमानी, बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष
*यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

More Stories
लखीमपुर खीरी२० अप्रैल २६*समाजवादी महिला सभा, जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा आज मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
कौशाम्बी २० अप्रैल २६*बाबा साहब का योगदान भारतीय समाज के लिए अमूल्य है और उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है – बीरेंद्र सरोज फौजी*,