February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 27 सितंबर 21*आम आदमी पार्टी व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)का संयुक्त शिकायती पत्र!

बांदा 27 सितंबर 21*आम आदमी पार्टी व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)का संयुक्त शिकायती पत्र!

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय बांदा

विषय_सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुरा अधीक्षक डॉ संदीप पटेल के भ्रष्टाचार व मनमानी की वजह से पूरे ब्लॉक की जनता का सही इलाज न होने व जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत कोई भी सही जानकारी देने के संबंध में!आम आदमी पार्टी व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)का संयुक्त शिकायती पत्र!

महोदय आपको अवगत कराना है कि डॉ संदीप के भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्यों की खबरें पूर्व में जिले की मीडिया द्वारा कई बार दिखाई जा चुकी हैं !

डॉ संदीप 2017 से जसपुरा अधीक्षक पद पर हैं; बीच में अपने अधीनस्थ एक जूनियर महिला डाक्टर के साथ छेड़खानी व अपने स्टाफ के उत्पीड़न की शिकायत के बाद इनको कुछ महीनों के लिए जसपुरा से हटाया गया था लेकिन अपनी पहुंच की वजह से दोबारा जसपुरा अधीक्षक बन गए ! जसपुरा में दोबारा आने पर समस्त स्टाफ ने लगातार कई दिनों तक उग्र प्रदर्शन भी किया था !

इन्हीं सब मामलों का संज्ञान लेते हुए हम लोगों ने पार्टी स्तर पर क्षेत्र की इस बडी समस्या को जनता के साथ जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसपुरा में बांदा के प्रभारी मंत्री श्री लखन राजपूत जी को; अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चित्रकूधाम मंडल महोदय को उनके बांदा कार्यालय व तत्कालीन मुख्य चिकत्साधिकारी महोदय को को लिखित व मय साक्ष्यों के साथ मिले व उनसे CHC की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने का अनुरोध व दोषी के खिलाफ कारवाही की मांग किया था !

तब इन्होंने जांचोपरांत कार्यवाही का भरोसा दिया था !

लेकिन 2 महीने बीतने के बाद भी न तो अधीक्षक को हटाया गया और न ही कोई कार्यवाही की गई

महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि जसपुरा ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाएं अधीक्षक की मनमानी की वजह से ध्वस्त हैं!

सक्षम अधिकारी से जांच कराकर ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाएं सही कराने की कृपा ताकि क्षेत्र की गरीब ग्रामीण जनता को इलाज के लिए बादा व अन्यत्र भटकना न पड़े!

और दोषी अधिकारी के खिलाफ

कार्यवाही करने की कृपा करें!

सलग्नक_ 1 प्रभारी मंत्री महोदय को दिया गया शिकायती पत्र

2_अपर निदेशक महोदय को दिया गया शिकायती पत्र

3_ मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय को दिया गया शिकायती पत्र

4 _पूर्व में मीडिया में छपी ख़बरें

5_जनसूचना अधिकारी अधिनियम के तहत जसपुरा CHC की कोई भी जानकारी सही न देने के पत्र

इस मौके पर आप किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाधयक्ष/प्रभारी बुंदेलखंड पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले; नीरज सिंह कचवाह आप छात्र विंग प्रदेश उपाधयक्ष ; किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी; मंडल उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ;

ब्रजेश सिंह; आप यूथ विंग जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह;विनय गुप्ता; कैलाश कुशवाहा; महेश प्रताप सिंह चंदेल;वाचस्पति मिश्रा

आदि लोग उपस्थित रहे !

 

यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

Taza Khabar