बांदा 27 फरवरी 26*माउंट आबू से ब्रह्माकुमार भगवान भाई जी का आगमन***
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदाप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से सीनियर राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई का आगमन बांदा के स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र, सिंहवाहिनी मंदिर में आज हुआ है |शहर के विद्यालय में नैतिक शिक्षा, परीक्षा के तनाव से बचने के उपाय और संस्कार पर कार्यक्रम करेगे और स्थनीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र पर भी खुशहाल जीवन हेतु सकारात्मक चिंतन विषय पर संबोधन देंगे | जेल में अपराध मुक्त तनाव मुक्त और नशा मुक्त जीवन हेतु राजयोग और सकारात्मक चिंतन पर कार्यक्रम होगा |
बीके भगवान् भाई जी ने 2010 तक 5000 से अधिक स्कुलो कालेजो में और 800 जेलों (कारागृह ) में नैतिक शिक्षा का पाठ , अपराधमुक्त बनने का पाठ पढाया है जिस कारण उनका नाम इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है |
भगवान भाई जी का कहना है कि आज के युवा कल का भावी समाज है भावी समाज को अच्छा , चरित्रवान , गुणवान बनाना चाहते हो तो वर्तमान के बच्चो को नैतिक शिक्षा देने की आवश्यकता है | नैतिक मूल्यों से व्यक्तित्व में निखार, व्यवहार में सुधार आता है । नैतिक मूल्यों का ह्रास व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय समस्या का मूल कारण है। समाज सुधार के लिए नैतिक मूल्य जरूरी है | चरित्रवान , गुणवान युवा समाज और देश की नीव है सच्ची सम्पति है |
भगवान भाई ने कहना है कि मन में चलने वाले नकारात्मक विचार, शंका, कुशंका, ईर्ष्या, घृणा, नफरत अभिमान के कारण ही की उत्पति होती है | क्रोध से दिमाग गरम हो जाता है जिससे दिमाग में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ उतरते है और इससे ही मानसिक बीमारियां , शरीर की अनेक बिमारिया हो जाती है जीवन में रूखापन आता है | क्रोध से ही आपस में सम्बधो में कडवाह्ट आती है , मन मुटाव बढ़ जाता है |
स्थानीय ब्रह्माकुमारीज की संचालिका बी के गीता बहन जी ने और बी के शालिनी बहन जी ने यह जानकारी दिया |
कार्यक्रम में मेडिटेशन भी सिखाया जाएगा |

More Stories
हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*