बांदा 20मई26*परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशको ने किया अनुबंध नवीनीकरण का विरोध,*
*सौपा अपर जिलाधिकारी( वि०/रा०)को ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशको ने महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश पत्रांक 946/2026-27 के विरोध जिलाधिकारी महोदय जनपद बांदा को ज्ञापन सौंपा। गत वर्ष 04-02-2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय की एस एल पी संख्या 9459/2023 के आदेश में न्यायमूर्ति पंकज मित्तल जी के आदेश के पैरा 65 के तृतीय कालम, पृष्ठ संख्या 45 में साफ़ साफ़ आदेशित है कि कोई भी कार्मिका दस वर्षों से अधिक सेवा के बाद उसी पद पर स्थाई माना जाए। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में अनुदेशकों को स्थाई घोषित किया गया है बाऊजूद इसके माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ जाते हुए महानिदेशक महोदया ने प्रदेश के अनुदेशकों के लिए काला स्टाम्प थोप रही हैं। जिसके विरोध में परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति उ0प्र0 के जनपद ईकाई बांदा से विरोध दर्ज करवाया गया। विरोध की प्रमुख वजह ये भी है अनुदेशकों का आर्थिक बोझ तो बढ ही रहा है । साथ विद्यालय में भी रिनवल के नाम पर वर्ष भर स्टाफ में तिरस्कार और उपेक्षा सहन करना पड रहा है।
आज के विरोध में जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन सिंह पटेल, उपाध्यक्ष सुधीर साहू, रमाकांत महेंद्र यादव, आनन्द यादव, रतीश कुमार, कृष्ण पाल, सुनील पटेल, महेश श्री वास, विवेक विक्की, विवेक यादव,सचिन राज, रमेश यादव,शिवदास यादव, सरोज यादव,जितेंद्र कुमार तथा महिला विंग में महिला महासचिव सुमेधा त्रिपाठी, सचिव रंजना कुमारी , मंजुलता प्रजापति,, मंजुलता पटेल, उमा क्रांति साहू, रानू यादव, नीलम देवी, प्रतिभा शिवहरे, अल्का देवी, हीरा देवी, गायत्री देवी, मंजू देवी, सीमा साहू, संगीता देवी, कल्पना साहू, निशा देवी, कृष्णा देवी, सुनैना राजपूत, गौरी विश्वकर्मा, आदि अनेक अनुदेशक साथियों ने मौजूद होकर अनुबंध और नवीनीकरण के विरोध में आवाज बुलंद किया।

More Stories
कौशाम्बी20मई26*सेवानिवृत प्रधानाचार्य का हुआ भव्य स्वागत*
महोबा 20मई26*चरखारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मथुरा 20 मई 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार ।*