November 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 13 नंबर 26*बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पिता सहित परिवार ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार*

बांदा 13 नंबर 26*बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पिता सहित परिवार ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा 13 नंबर 26*बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तारी न होने पर पिता सहित परिवार ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार*

बांदा।* फतेहगंज थाना क्षेत्र के करमाडांडी गांव निवासी आशीष सेन द्वारा आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पिता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

बताया गया कि आशीष सेन ने 16 अक्टूबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पिता रमेश कुमार का आरोप है कि बेटे से चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने पर एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में एसपी पलाश बंसल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मौके पर मनीषा सेन, मधु, राखी सेन, तुलसा, मुन्नी, सुशील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar