बांदा 11 जुलाई 26* शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पुलिस लाइन तिराहा में मानसिक स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम आयोजन हुआ संपन्न*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉO विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज पुलिस लाइन तिराहा बाँदा में मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम व टेली मानस 14416 से संबंधित कार्यशाला संपन्न कराई गई।*
कार्यशाला में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ.रिजवाना हाशमी ने बताया कि हर व्यक्ति के अंदर सकारात्मक व नकारात्मक दो तरह के विचार आते हैं यदि वह अपने सकारात्मक विचारों को लेकर चले तो वह कभी मानसिक रूप से बिमार नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने बताया कि अवसाद से पीड़ित व्यक्ति आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लेता है उसकी रोकथाम के लिए आशा और ए0एन0एम0 को ट्रेनिंग देकर काउंसलिंग करवाई जा रही है साथ ही मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में ओपीडी 4 मनकक्ष में भिजवाकर काउंसलिंग कराई जा रही है। यदि किसी को उलझन,घबराहट,बेचैनी, नींद नहीं आती है,भूत प्रेत देवी- देवता का साया समझ में आता है, मिर्गी या हिस्टीरिया के दौरे आते हैं तो वह जिला चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष 4,5,6 मे आकर इलाज ले सकते है। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों को परीक्षा के समय सबसे ज्यादा एंजायटी होती है उस समय टैली मानस नंबर 14416 पर कॉल करके काउंसलिंग ले सकते हैं। यदि किसी को आत्महत्या के विचार आते हैं,बहुत परेशान रहते हैं, एक ही विचार बार-बार आता है ऐसे लोग भी टैली मानस में काउंसलिंग ले सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में गांव व सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आत्महत्या रोकथाम के लिए ट्रेनिंग कराई जा रही है साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। प्रधानाचार्य श्रीमती वनमाला सिंह चौहान जी द्वारा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया, कार्यशाला में महासचिव उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ प्रवीण चौहान द्वारा टीम को बधाई दी गई एवं इंटर कॉलेज में पुनः आने के लिए आग्रह किया गया। कार्यशाला में आदर्श आईटीआई के प्रबंधक प्रशांत सिंह चौहान, टीम के केस रजिस्ट्री असिस्टेंट अनुपम त्रिपाठी,कोनिका ठाकुर, संतोष तिवारी, कोस्तुभमणि दीक्षित उपस्थित रहें l कार्यशाला के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विजेता बच्चों को को पुरस्कार वितरित किए गए जिनमें अनुष्का,अनुराधा,प्रदीप, लक्ष्मी, साधना, आराध्य,रौनक सिंह, शुभम तिवारी, यस आदि बच्चे सम्मलित है ।

More Stories
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,
हरिद्वार11जुलाई26*कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पुलिस ने जारी की गाइडलाइन–मित्रता, सेवा, सुरक्षा
अयोध्या11जुलाई26*महिला एवं बाल कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, स्वस्थ पीढ़ी निर्माण में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका : विधायक रामचंद्र यादव