बांदा ३ फ़रवरी २६**चारपहिया वाहनो से खरतनाक स्टंट करने वाले युवको पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* –पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा चारपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले एक अन्य वाहन को सीज करते हुए चालान किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 02.02.2025 को यातायात पुलिस खतरनाक स्टंट करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 02 चारपहिया वाहनो को सीज करते हुए चालान किया गया था तथा अन्य वाहनो की तलाश की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 03.02.2025 को चारपहिया वाहनो से खतरनाक स्टंट करने वाले एक अन्य चारपहिया की पहचान करते हुए वाहन सं0 UP90 Z 5914 के मालिक परवेश पुत्र तुलसीदास ग्राम खुटला थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज कर चालान किया गया । साथ ही वाहन मालिक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई । साथ ही अन्य वाहनों की भी पहचान/तलाश कर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
*आमजनमानस से अपील है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें यह अपने व आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है । कृपया यातायात नियमों का पालन करें ।*

More Stories
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
फिरोजाबाद29जून26* तेज आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत
लखनऊ29जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें