बाँदा5अप्रैल26रोटी बैंक की मासिक बैठक में गरीब लड़की की शादी का लिया गया निर्णय।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा –दिनाँक 05/04/2026 दिन रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी के संरक्षण में,बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद सलीम जी की अध्यक्षता में,श्री सुनील सक्सेना संगठन मंत्री बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व मे,फ़रहत भाई संचालक होटल कम्फर्ट इन के सहयोग से एक मासिक बैठक का आयोजन होटल कम्फर्ट इन में किया गया।उक बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा 19/04/2026 को एक गरीब लड़की की शादी करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ।उक्त शादी में सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपना सहयोग और सेवा देने का वादा किया और अपनी ज़िम्मेदारी को भी उठाने का वादा किया।संगठन के सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ भी जैसे भी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं करने के लिए तैयार हूँ ।संगठन के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय ककोनिया जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा भरपूर सहयोग देने का वादा किया।अन्त में बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया।उक्त मासिक बैठक में संगठन के निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, महिला उपाध्यक्ष रीना कन्नौजिया, महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता, महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान, शाखा प्रमुख गूलर नाका मोहम्मद हामिद, शाखा प्रमुख छिप्तहरी मोहम्मद सईद, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य रईस खान, नग्गो खातून, नेहा खातून, राबिया खान, शहाना खान, नसीर खान, फरज़ाना बेगम, मुमताज़ बेगम आदि।

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*