बाँदा28अक्टूबर25*खाद के लिए मची हाहाकार हजारों की तादाद में पहुंच रहे किसान
बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
बाँदा* जिलों में इन दोनों खाद की किल्लत एक बड़ी समस्या बनी हुई है। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा संख्या में सहकारी समितियां में पहुंच रहे किसान, लेकिन फिर भी नहीं मिल पा रही किसानों को समय से खाद। सूचना पर पहुंचे बबेरू विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने पहुंचकर बटबाएं कूपन, आज बंटेगी खाद।
आपको बता दे कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत, मुरवल के साधन सहकारी समिति से सामने आया हुआ है, जहां पर सहकारी समिति में सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा संख्या में खाद लेने को पहुंच रहे हैं किसान, लेकिन फिर भी किसानों को नहीं मिल पा रही खाद। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव ने लोगों से बात करके खाद लेने के लिए किसानों को बंटवाए कूपन आज किसानों को मिलेगी खाद।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अपने चाहेतो को चार चार कूपन देकर दी जा रही खाद और हम लोगों को नहीं मिल पा रहा कूपन और ना ही मिल पा रही खाद। इसी को लेकर हजारों किसान सहकारी समिति के पास हुए इकट्ठा।
More Stories
पूर्णिया बिहार23 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक चुनाव संपन्न, 14 जिलों में 52.51% मतदान;
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26**बैंकों के सिस्टम में गुपचुप सेंध लगा रहे एआई एजेंट, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस.*
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*