बाँदा26अप्रैल2025*शालिनी सिंह पटेल बनीं जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष।
बाँदा*गरीबों, मजलूमों, शोषित, पीड़ित तथा अन्याय से सताए हुए शहर से लेकर गांवों तक के लोगों के साथ न्याय के पक्ष में खड़ी शालिनी की न्यायिक कर्मठता को देखते हुए जदयू हाई कमान ने संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया है। इस बात को लेकर गरीब तबके के बीच खुशी की लहर दिखाई देती है। पद से नामित होने के बाद शालिनी जिला तथा मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस से अपने सामाजिक एवम धार्मिक संस्कारों के साथ काली देवी मंदिर पहुंची और माता के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर सीधे संकट मोचन हनुमान मंदिर गई। और पूजा अर्चना
की । तदुपरांत जिले की न्यायिक शान शालिनी अशोक लॉट पहुंचीं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताते कहा कि आप सभी के हार्दिक स्नेह के कारण तथा पिता तुल्य माननीय नीतीश कुमार जी व मंत्री श्रवण कुमार जी द्वारा परखी गई मेरी निष्पक्ष कार्यप्रणाली का परिणाम है, जो आपके सामने है। तदुपरान्त यह जानकारी होने पर कि सब्जी विक्रेताओं की सब्जी एस डी एम, अर्दली तथा नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र द्वारा फेंक दी गई, सख्त लहजे में चेताया कि ऐसी ओछी हरकतों को बंद कर दें, अन्यथा की दशा में आंदोलन को बाध्य हो जाऊंगी। फिलहाल शोषित तबके के बीच एक ही आवाज उठती है कि, जिसका कोई नहीं उसका जिले में एक ही है, शालिनी।
More Stories
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में
हरिद्वार 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार में गरजी पहाड़ी महासभा: धरने पर बैठे लोग,