March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा25मार्च26*ट्रक से कुचलकर अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत*

बाँदा25मार्च26*ट्रक से कुचलकर अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत*

बाँदा25मार्च26*ट्रक से कुचलकर अलग-अलग बाइक सवार दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत*

यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा* -ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चपेट में आकर भाई-बहन जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पंन्ना जिले के चांदी पाटी गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन पुत्र गया प्रसाद मंगलवार की रात बाइक से मटौध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के मजरा कांशी पुर जा रहा था। तभी दुरेड़ी अंडर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के पास से मिले मोबाइल नबंर पर पुलिस ने सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पारिवारिक भाई संतोष निषाद ने बताया कि वह रिस्तेदारी में काशी पुर जा रहा था। तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा जायेगा। इसी तरह कोतवाली नगर क्षेत्र के शंकर नगर निवासी 26 वर्षीय अखिलेश पुत्र छुटटन अपने 20 वर्षीय साथी पुष्पेद्र उसकी 18 वर्षीय बहन प्रिया के साथ खत्री पहाड़ दर्शन करने गए थे। मंगलवार की रात बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधा पुरवा के पास मौरंग भरने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा अखिलेश ट्रक के नीेचे चपेट में आकर कुचल गया। जिससे तीनो लेाग घायल हो गए। सभी को रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने अखिलेश को मृतक घोषित कर दिया। दोनो भाई बहन का इलाज किया गया। हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने दोनो भाई बहन को कानपुर रेफर कर दिया है।

Taza Khabar