बाँदा07सितम्बर*बाँदा के डॉ अनूप पटेल को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी।
➡️ डॉ पटेल को बनाया गया पश्चिम बंगाल का ‘भारत जोड़ो यात्रा-कोर्डिनेटर।
➡️ डॉ पटेल की नियुक्ति होने पर कांग्रेसियो में उत्साह।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 7 सितंबर से शुरू भारत जोड़ो यात्रा में डॉ अनूप पटेल को नेशनल मीडिया कोआर्डिनेटर एवं पश्चिम बंगाल राज्य के कोआर्डिनेशन प्रभार प्रदान करने पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया है।
जवाहरलालनेहरू विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट डॉ अनूप पटेल मूलतः बाँदा की बबेरु विधानसभा के निवासी है। वर्तमान में डॉ पटेल यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता है, इसके पहले वे पार्टी के डिजिटल मीडिया के प्रदेश संयोजक रह चुके है। डॉ पटेल कांग्रेस के युवा पीढ़ी के तेजतर्रार चेहरे माने जाते है।
डॉ पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुये कहा कि भारत जोडो यात्रा देश मे नफरत और तोड़ने वाली ताकतों को हराकर प्रेम, सद्भाव और देश को जोड़ने का पैगाम देगी। वे कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को सकुशल निभायेंगे।

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतकन्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें…………
नई दिल्ली30 अप्रैल 2026-यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की देश की कुछ खास खबरें
धार 30अप्रैल26*मध्य प्रदेश धार में भीषण सड़क हादस..!*