April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

बांदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य के.एस. कुशवाहा के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यह विरोध महाविद्यालय परिसर में दशकों पुराने बरगद के पेड़ को कथित तौर पर कटवाने के संबंध में है। प्राचार्य ने इस पर अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा था कि “हाथी बरगद के पेड़ को खा गया।”

विद्यार्थी परिषद के सह जिला संयोजक छात्रनेता कार्तिकेय गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने यह विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। छात्रनेता गुप्ता ने बताया कि यह बरगद का पेड़ महाविद्यालय के अंदर था, जिसके नीचे बैठकर छात्र फाइल का काम और पढ़ाई करते थे। छात्रों का कहना है कि पेड़ से न तो महाविद्यालय के भवन को कोई नुकसान था और न ही उसे किसी हाथी ने खाया।

कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के पेड़ को कटवाने के लिए उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत वन विभाग की लिखित अनुमति आवश्यक होती है, जो प्राचार्य के पास नहीं थी। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि महाविद्यालय में अधिकतर पंखे नहीं चलते और कक्षाएं भी नियमित रूप से संचालित नहीं होतीं। छात्रों का मानना है कि प्राचार्य को पेड़ के नीचे छात्रों का बैठना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने उसकी छांव ही खत्म करवा दी।

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, यदि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो संपूर्ण छात्र शक्ति लखनऊ जाकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

*यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो से सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

Taza Khabar