बाँदा 21सितम्बर*लसड़ा में निकला घड़ियाल का बच्चा,ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़ कर यमुना नदी में छोड़ा
पैलानी।पैलानी तहसील क्षेत्र के लसड़ा गांव में आज मंगलवार की सुबह पटवारी प्रजापति के घर के पास एक घड़ियाल का बच्चा दिखने से ग्रामीणों के बीच मे दहशत फैल गई।गांव में हो रहे हल्ले को सुनकर ग्राम प्रधान मंजू सिंह ने बिना कोई देरी किए पैलानी के डिप्टी रेंजर आर.एन.वर्मा को जानकारी दी।जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर घड़ियाल के बच्चे को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में छोड़ दिया।बता दें कि जैसे ही ग्रामीण पटवारी प्रजापति ने अपने घर के बाहर एक घड़ियाल के बच्चे को देखा तो हल्ला करने लगा।हल्ला सुनकर कई ग्रामीण आ गए।ग्राम प्रधान से जानकारी पाकर पैलानी की वन विभाग की टीम ने पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर यमुना नदी में छोड़ दिया।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
More Stories
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक hindi न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*