बाँदा 14 जनवरी 26 * अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ..
*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लोगों को सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी कर बैंक खातों से धनराशि निकालने वाले 02 अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के एटीएम सहित 32 हजार रुपए नकद बरामद ।*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लोगों की सहायता का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी कर खातों से धनराशि निकालने वाले 02 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शान्ति नगर के रहने वाले राहुल पुत्र बच्छराज द्वारा दिनांक दिनांक 12.01.2026 को थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि दिनांक 08.10.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से रुपए निकाल लिए । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए। अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था । इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी कर खातों से धनराशि निकालने वाले अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को पुलिस लाइन तिराहा एसबीआई एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना स्वीकार करते हुए बताया कि वे एटीएम मशीनों के आसपास खड़े होकर भोले-भाले, अकेले एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को सहायता का झांसा देकर छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे । इसके उपरांत चोरी किए गए एटीएम कार्ड एवं पिन की सहायता से पीड़ित व्यक्तियों के खातों से धनराशि निकाल लेते थे । पीड़ितों को धोखाधड़ी की जानकारी तब होती थी, जब उनके खातों से धनराशि निकल चुकी होती थी । अभियुक्तों द्वारा दिनांक 08.10.2025 एवं 29.10.2025 को इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 05 एटीएम कार्ड एवं 32 हजार रु/ नगद बरामद हुए हैं ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजू उर्फ श्यामलाल पुत्र अच्छेलाल निवासी देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जनपद पन्ना (म0प्र0) ।
2. अनिरुद्ध उर्फ भोलू पुत्र सूरजपाल निवासी देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जनपद पन्ना (म0प्र0) ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 22/26 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस बढोत्तरी धारा 317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
2. मु0अ0सं0- 888/25धारा 303(2)/318(4)317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*आपराधिक इतिहास राजू उर्फ श्यामलाल-*
1. मु0अ0सं0 94/23 धारा 406/411/419/420 भादवि थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ।
2. मु0अ0सं0 21/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ।
3. मु0अ0सं0 82/23 धारा 406/411/419/420 भादवि थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट ।
4. मु0अ0सं0 131/24 धारा 411/419/420 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना गोपीगंज जनपद भदौही ।
5. मु0अ0सं0 197/24 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना गोपीगंज जनपद भदोही

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *डॉ. ए के गुप्ता की अगुवाई में दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन पूर्णिया में:
मथुरा 18 अप्रैल 26 *कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी होमगार्ड परीक्षा को लेकर मीटिंग*
मथुरा 18 अप्रैल 24 *अक्षय तृतीया त्यौहार को लेकर ब्रीफिंग*