March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच23अप्रैल*लगा स्वास्थ्य मेला,विधायक ने विभाग को लगाई जमकर फटकार

बहराइच23अप्रैल*लगा स्वास्थ्य मेला,विधायक ने विभाग को लगाई जमकर फटकार

बहराइच23अप्रैल*लगा स्वास्थ्य मेला,विधायक ने विभाग को लगाई जमकर फटकार

खैरीघाट बहराइच : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को महसी ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ और दवा दी गई। साथ ही आयुष्मान योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। विभिन्न विभागों के स्टाल लगे थे और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने रिबन काटकर किया।विधायक ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि मेले का उद्देश्य यही है कि एक छत के नीचे अधिक से अधिक सेवाओं का लाभ मिल सके।श्री सिंह ने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई।बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, शिक्षा विभाग, मनोरंजन विभाग, आयुष, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग आदि विभागों के लगे स्टाल का गहनता से अवलोकन किया।अवलोकन के दौरान विधायक द्वारा ली गई जानकारी का सटीक जवाब न दे पाने पर विधायक ने सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई।सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि निजी अस्पताल में मरीजों की संख्या पटी पड़ी है।सरकारी अस्पताल में एक भी पंजीयन नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचलयुपी आजतक न्यूज बहराइच

 

Taza Khabar