बहराइच19अगस्त23*डीएम ने प्रशिक्षित 35 कृषि स्नातकों को वितरण किया प्रमाण-पत्र।
बहराइच से रामनिवास चंचल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
कृषक हित में कार्य करने की दी सीख,परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश।
इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच में कृषि विभाग अन्तर्गत एग्रीजंक्शन (प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन) योजना के तहत चयनित 35 कृषि स्नातकों के 17 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर शुक्रवार को देरशाम जिलाधिकारी मोनिका रानी ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
वीओ– जिलाधिकारी ने प्रशिक्षित स्नातकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सुझाव दिया कि विभागीय अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु अपनी योग्यता के साथ टेक्नालॉजी का भी भरपूर उपयोग करें। डीएम ने कहा कि आप कृषि के क्षेत्र में स्नातक एवं परास्नातक डिग्री होल्डर हैं इसलिए जिले के किसानों को मानक के अनुरूप खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपनी योग्यता के अनुरूप सुझाव भी दें। शिक्षित युवकों के हाथों में एग्रीजंक्शन जैसी योजना की कमान सौपने के पीछे शासन की यही मंशा है कि क्षेत्र के कृषकों को आपकी योग्यता का भी लाभ प्राप्त हो।
More Stories
कौशाम्बी5 नवम्बर 26*ओडीओपी योजना के तहत केला एवं अमरूद ट्रेड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*
बाराबंकी5 नवम्बर 26*आधी रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़: