बहराइच02जनवरी*1.20 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
रुपईडीहा (बहराइच) भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा बॉर्डर के पास गश्त कर रही एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्मैक की खेप बरामद की। तस्करी करने जा रहे दो तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.20 लाख करोड़ आंकी गई है। रुपईडीहा बॉर्डर की सुरक्षा के लिए थाने के एसआई रुदल बहादुर सिंह व एसएसबी के एएसआई सिकंदर सिंह की संयुक्त टीम दलबल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान दो युवक नेपाल की ओर जाते दिखाई पड़े।
टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया तो सब नेपाल की ओर भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाते हुए घेराबंदी की और नेपाल बॉर्डर के स्तंभ संख्या 651/5 के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान 117 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की पहचान जाकिर अली व कयूम निवासी ग्राम घसियारन मोहल्ला के रूप में हुई है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1.20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

More Stories
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है
मथुरा 1 मार्च 26*क्षेत्राधिकार मार्ग द्वारा मां टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *