बस्ती28मार्च*यूपी के बस्ती में खुदाई के दौरान निकला इतना सोना-चांदी, लोगों के उड़ गए होश, कीमत जानकार हैरान रह जायेंगे आप ?*
बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के सुकरौली चौधरी गांव में खंडहर हो चुके मकान की खुदाई में भारी मात्रा में सोने-चांदी जेवरात और सिक्के निकलने की खबर कौतूहल का विषय बन गया है। खुदाई में सोने-चांदी के जेवरात निकलने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर खुदाई का काम रुकवा दिया। खुदाई के स्थान पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुरातत्त्व विभाग अब इस खंडहर की खुदाई करेगा।
मिली जानकारी की अनुसार हरिराम चौबे गांव के ज़मीदार थे, 40-50 गांव की लगान वसूलते थे। उनके पास काफी जमीन और धन था, उनके 3 पुत्र थे जिनकी 8 लड़कियां हैं। तीनों पुत्रों के निधन के बाद खपरैल का मकान धीरे-धीरे खंडहर में बदल गया। उनकी बेटियां मकान की खुदाई कराने के लिए जेसीबी बुलाई, खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने चांदी के सिक्के मिलने मिले।
जेसीबी चालक का कहना है कि वो लग सोने चांदी के सिक्के अपने साथ ले कर चले गए। किसी नेइस की सूचना डीएम को दी, डीएम ने खुदाई को रुकवा कर खुदाई की जगह पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि खुदाई के दौरान सिक्के मिलने की बात सामने आने के बाद खुदाई को रुकवा दिया गया है। इस कि सूचना आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को पत्र लिखा गया है जो शेष खुदाई है उनकी देख रेख में कई जाएगी।इस के अलावा जो लोग सिक्के लेकर गए हैं उन के खिलाफ नोटिस जारी कर सिक्कों को जमा करने के लिए कहा गया है।

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*