March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

फिरोजाबाद14फरवरी* हिना भारती बनी इंस्टाग्राम स्टार, हिना के वीडियो के देश भर में करोड़ो हुए दीवाने

फिरोजाबाद14फरवरी* हिना भारती बनी इंस्टाग्राम स्टार, हिना के वीडियो के देश भर में करोड़ो हुए दीवाने

फिरोजाबाद14फरवरी* हिना भारती बनी इंस्टाग्राम स्टार, हिना के वीडियो के देश भर में करोड़ो हुए दीवाने

मां बाप का सपना बिटिया बड़ी स्टार बनकर नाम करे रोशन

हिना भारती इंस्टाग्राम पर एक हजार से अधिक वीडियो कर चुकी अपलोड, करोड़ो लोगों ने की तारीफ

(सुघर सिंह सैफई)

जसराना (फिरोजाबाद) प्रतिभाएं केवल साधन संपन्न घरों में या बड़े शहरों में ही नही होती। यह कर दिखाया है फिरोजाबाद जिले के जसराना तहसील के एक छोटे से गांव मोंगरा की युवती हिना भारती का। आज हिना के वीडियो डांस के देश भर में करोड़ो युवा दीवाने है।

आजकल फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र का गांव मोंगरा बहुत चर्चा में है क्यो कि इस गांव की एक बेटी इंस्टाग्राम स्टार जो बन गयी है। इस बेटी के इंस्टाग्राम पर 9 लाख फॉलोवर है और करोड़ो लोग इसके वीडियो को देख चुके है। छोटे से गांव की बेटी का नाम है हिना भारती। हिना भारती ने अपने वीडियो बनाने की शुरुआत टिकटोक से की थी लेकिन टिकटोक बंद हो जाने के बाद इंस्टाग्राम पर हिना ने वीडियो बनाने की शुरुआत की। और धीरे धीरे हिना में वीडियो बायरल होने लगे। सबसे ज्यादा बायरल वीडियो हिना के बारिश के दौरान डायलॉग का था जिसे कई करोड़ लोगों ने देखा और हिना चर्चा में आई थी। उसके बाद हिना के एक्टिंग, डांस, के वीडियो लगातार बायरल होते चले गए।

हिना भारती इंस्टाग्राम रील पर एक हजार से अधिक डांस व अपने अभिनय के वीडियों बनाकर अपलोड कर चुकी हैं। हिना के वीडियो को करोड़ो लोग देख चुके है। हिना के पिता इलेक्ट्रॉनिक गुलदस्ते बनाकर बेंचते जिसमे पूरा परिवार सहयोग करता है हिना भारती की माँ दिव्यांग है लेकिन बेटी की सफलता पर फूली नही समाती। और कहती है कि एक गरीब मजदूर की बेटी को करोड़ो लोगो के प्यार मिल रहा है यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नही है। आज बिटिया से मिलने रोज दर्जनों फेन्स आते है तो बहुत खुशी होती है।

Taza Khabar