फिरोजाबाद ५ जून २०२६ * श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने संभाला जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) का कार्यभार; क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
फ़िरोज़ाबाद*श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव जी को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरूप जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) के महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस नई नियुक्ति से विभाग और स्थानीय प्रबुद्धजनों में हर्ष की लहर है।
श्रीमती श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
बधाई संदेश देते हुए प्रशंसकों ने कहा:
“श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव जी का अब तक का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से श्रम एवं रोज़गार विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके मार्गदर्शन में सरकार की रोज़गारपरक योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हर जरूरतमंद तक तीव्र गति से पहुंचेगा।”
उपस्थित जनसमूह और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सुचारू कार्यप्रणाली के लिए अपनी पूर्ण सहभागिता का आश्वासन भी दिया।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,