फाजिल्का27मई*रानी झांसी मार्किट में रूका पड़ा निर्माण कार्य शुरू
अबोहर, 27 मई (शर्मा): अबोहर विकास प्रभारी चौ. संदीप जाखड़ ने शहर की आभा बहाल करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाये थे लेकिन चुनावों के बाद सरकार बदलने से यह विकास कार्य अधिकतर जगह पर बंद पड़े हैं। आज संदीप जाखड़ के प्रयासों रानी झांसी मार्किट में बंद पड़े विकास कार्यों को पुन: शुरू करवाया गया है। यह विकास कार्य पिछले काफी समय से बंद पड़े थे जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने रोष जताते हुए नगर निगम मेयर से मिलकर इस संबंध शिकायत दर्ज करवाई थी। निगम ने यहां विकास कार्य दोबारा शुरू करवा दिया है जिससे लोगों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया है।
फोटो:1, रानी झांसी मार्किट में चल रहे विकास कार्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रीवा21अगस्त26*झमाझम बारिश से घर में घुसा पानी, सालभर का अनाज हुआ बर्बाद
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, DM-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार