फाजिल्का18मई*450 नशीली गोलियों सहित 1 आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 18 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल प्रगट सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव गिदड़ांवाली की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 450 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ बबलू पुत्र रजनीश कुमार वासी गिदड़ांवाली के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।