फाजिल्का12मई*पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित 3 को किया काबू, एक फरार
अबोहर, 12 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनोज शर्मा, एएसआई अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ पक्का सीडफार्म लिंक रोड की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र शमशेर सिंह वासी ढाणी विशाखा सिंह थाना अरनीवाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला, सोनू सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी कंधवाला हाजरखां थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का जो चोरी के मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो उनसे चोरी के मोटरसाईकिल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया। उनसे 25 मोटरसाईकिल के करीब बरामद किये जबकि एक आरोपी राजू उर्फ चिठी पुत्र काला सिंह वासी सामने थाना अरनीवाला मौके से फरार हो गया। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 79, 11.05.2022 भांदस की धारा 379, 411आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। आरोपियों से और वारदातों के खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि इन दिनों अबोहर में कचहरी से काफी मोटरसाईकिल चोरी हुए हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1,पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*