फाजिल्का11मई*40 बोतल अवैध शराब आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 11 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना नं. 1 के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एएसआई रविकांत व अन्य पुलिस पार्टी ने नई अनाज मंडी के निकट 40 बोतल अवैध शराब सहित अजय कुमार उर्फ राजा पुत्र हरनेक सिंह वासी पक्का सीडफार्म को काबू किया है। जबकि उसकी माता लक्ष्मीबाई पत्नी हरनेक सिंह मौके से फरार हो गई। पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मैनपुरी24मई26*ट्रक की टक्कर से मोटर साईकिल सवार युबक की मोके पर हुई मौत
पूर्णिया बिहार 24 मई 26 *प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा : एसपी सिटी*
पूर्णिया बिहार24मई26 *प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन,मंत्री ने विधायक के साथ किया शिलान्यास*