फाजिल्का11मई*दोस्त को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने वाले दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 मई (शर्मा): डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार ने दोस्त को ओवरडोज नशा देने तथा उसको मौत के घाट उतारने वाले दो दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की बारीकी से जांच की जायेगी। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। मृतक के भाई अमर सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी हिम्मतपुरा के बयानों के आधार पर उसके भाई सुखदेव सिंह को दो दोस्त राकेश कुमार पुत्र शगन, मनोज कुमार पुत्र आत्मा राम वासी हिम्मतपुरा घर से बुलाकर ले गये थे और उसे गांव बलौच केरा निवासी कुलवंत सिंह पुत्र सुरजन के घर ले गये। उन्होंने उसके भाई को नशे की ओवरडोज दे दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उसके भाई को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बहाववाला के अंतर्गत के आती चौकी प्रभारी लखविंद्र सिंह ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 45, 10.05.2022 भांदस की धारा 304, 34 आईपीसी के तहत राकेश कुमार पुत्र शगन, मनोज कुमार पुत्र आत्मा राम व कुलवंत सिंह पुत्र सुरजन ढाणी बलौच केरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।
फोटो : 3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात28 अक्टूबर 26*रनिया विधानसभा में सुनील कुमार निषाद की बढ़ती सक्रियता,
कानपुर नगर 28*पनकी में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*