फाजिल्का06जून*सीआईए स्टाफ ने 15 ग्राम हैरोइन सहित दो को काबू किया जेल भेजा
अबोहर, 6 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी दौरान गश्त ईदगाह बस्ती की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि दिनेश कुमार उर्फ डिम्पी पुत्र मदन लाल वासी गोबिंद नगरी, गली नं.9, सुखविंद्र सिंह सुखा पुत्र गुरमेल सिंह वासी पंजपीर नगर अबोहर जो चिट्टा बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दोनों को काबू किया। दोनों से 15 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजने के आदेश पारित किये।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*