फाजिल्का04जून*प्रेगा 300 कैप्सूल एनडी में नहीं आता : ड्रग इंस्पैक्टर नरेश कुमार
पुलिस ने किसी भी मैडीकल संचालक को गिरफ्तार नहीं किया : थाना प्रभारी राजवीर कौर
अबोहर, 4 जून (शर्मा): जिला फाजिल्का के ड्रग इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने गांव भंगरखेड़ा में बिना लाईसेंस के चल रहे मेडीकल पर छापा मारकर प्रेगा 300 कैप्सूल बरामद किए थे जिसमें उनके साथ थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, हैडकांस्टेबल प्रदीप सिंह व प्रताप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मेडीकल संचालक के पास किसी प्रकार का कोई लाईसेंस नहीं था। मेडीकल वाले के खिलाफ विभागीय कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। प्रेगा 300 एमजी, 150 एमजी व 75एमजी ड्रग में नहीं आता। इसे लाईसेंसधारक मैडीकल संचालक बेच सकता है। इसपर कोई पाबंदी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति बिना लाईसेंस के दवाएं बेचेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हमने छापा मारा था तो कुछ पत्रकारों ने इस खबर को गलत तरीके से पेश किया था। हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसके खिलाफ ड्रग कंट्रेालर कार्यवाई कर अदालत में पेश करेगा। कोई भी पुलिस अधिकारी मेडीकल की चैकिंग करने जाता है तो उसके साथ ड्रग इंस्पैक्टर का होना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इसपर कोई पाबंदी नहीं है। सरकार द्वारा जिन गोलियों पर पाबंदी लगाई गई है यदि वह गोली मेडीकल पर मिलती है तो उसपर कार्यवाई होती है।
दूसरी ओर खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने बताया कि हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ड्रग इंस्पैक्टर विभागीय कार्यवाई अमल में लायेंगे।
फोटो:1, जांच करने पहुंचे मेडीकल अधिकारी व थाना प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*