फाजिल्का02जून*थाना बहाववाला पुलिस ने कबाडिय़े व चोरों से सामान बरामद किया
तीनों आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 2 जून (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एसआई हंसराज, चौकी सीतो इंचार्ज मनजीत सिंह, हैडकांस्टेबल जगजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के 3 आरोपी कुलदीप पुत्र मनोहर लाल वासी मांझी वाला जिलागंगानगर, अनिल कुमार पुत्र कन्हैयालाल वार्ड नं.17 मटीली गंगानगर, कुलदीप कुमार पुत्र मनोहर लाल, अनिल कबाडिय़ा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को जेल भेज देने के आदेश पारित किये। थाना बहाववाला के प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। इस मामले में सुधीर कुमार पुत्र ओमप्रकाश वासी कुलहार, कालू राम उर्फ राहुल रतन पुत्र सुरजीत वासी सादुल शहर, फरार बताये जा रहे हैं। पांचों चोर टावरों पर चोरी करके सामान राजस्थान में बेचते थे। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!