प्रयागराज28अगस्त25*प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या का मामला सामने आया
प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उनका शव बृहस्पतिवार को पूरामुफ्ती में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आरोपी दोस्त राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंधों के कारण रणधीर यादव की हत्या की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की स्कॉर्पियो रविवार को चित्रकूट के जंगल में मिली थी। सोमवार को उनकी पत्नी ने राम सिंह समेत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रयागराज पुलिस जांच में जुटी थी, तभी 24 अगस्त को रणधीर की स्कॉर्पियो चित्रकूट के देवांगना के पास लावारिस हालत में मिली।
प्रयागराज के एसीपी के नेतृत्व में 2 टीमें चित्रकूट पुलिस के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। अपहरण के इस मामले में अवैध संबंधों की कहानी सामने आ रही थी। पूछताछ, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया अकाउंट और सर्विलांस से अब तक जो जांच हुई, उससे भाजपा नेता के एक युवती से करीबी रिश्तों की बात पता चली थी।
प्रयागराज से पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव 22 अगस्त से लापता हो गए थे। वह मोहम्मदपुर हथिगंहा के रहने वाले थे। उनके पिता राम अभिलाष यादव सूबेदार रह चुके हैं। उनकी पत्नी बबली यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
22 अगस्त (शुक्रवार) की रात रणधीर यादव नवाबगंज बाजार में एक ढाबे पर देखे गए थे। उसके बाद से उनको किसी ने नहीं देखा। तभी से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। रणधीर यादव की तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि उनके जानने वाले राम सिंह भी लापता है। राम सिंह लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी हैं।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित