प्रयागराज27अप्रैल25* शिक्षा निदेशालय में भीषण आग, संदेहास्पद हालात, महत्वपूर्ण फाइलें राख-*
*प्रयागराज से बड़ी खबर —*
उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के दो महत्वपूर्ण अनुभागों में आज तड़के भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार आग ने उन सेक्शनों को निशाना बनाया, जहां एडेड स्कूलों से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील फाइलें रखी गई थीं। सभी फाइलें जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि आग किन परिस्थितियों में लगी, इस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कई जानकार इसे संदेहास्पद घटना बता रहे हैं, खासतौर पर ऐसे समय में जब कई एडेड स्कूलों की जांच प्रक्रियाएं चल रही थीं।
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है, लेकिन साजिश से भी इंकार नहीं किया जा रहा।
*फिर एक बड़े भ्रष्टाचार पर अफसर शाही हुआ हावी*

More Stories
सहारनपुर १८ जून २०२६ * आवारा सांड के प्रकरण में एसडीएम नकुड से मिले ग्रामीण,सांडों को गौशाला भेजने की मांग की
दिल्ली १८ जून २०२६ * ➡️ पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ धोखाधड़ी, पुलिस ने कहा दिल्ली के इतिहास में सबसे बड़ी ठगी
सहारनपुर १८ जून २०२६ * विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर चला पीला पंजा, 30,000 वर्गमीटर क्षेत्र में किया गया ध्वस्तीकरण….