प्रयागराज25नवम्बर*किसानों के मांगो को अनदेखी कर रही सरकार के के मिश्रा
कोरांव प्रयागराज
भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा 24 नवंबर दिन बुधवार से सत्याग्रह तथा 25 नवंबर दिन वृहस्पतिवार से चल रहे अनवरत धरना आमरण अनशन के रूप में किसान नेताओं ने तब्दील कर दिया जहां पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष राजू चौबे एवं मंडल महामंत्री केके मिश्रा ने भोजन को त्याग करते हुए आमरण अनशन शुरू किया धरना में उपस्थित किसानों ने उपरोक्त नेताओं का जिंदाबाद करते हुए जय जवान जय किसान तथा इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए लगातार 2 दिनों से चल रहे धरने को समाप्त करने के लिए उप जिलाधिकारी कोरांव अभिनव कनौजिया तथा तहसीलदार कोरांव डॉ विशाल शर्मा किसानों से वार्ता करने का पूरा प्रयास किया लेकिन किसान नेता अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे जहां रात में तहसील प्रांगण में बिजली एवं प्रकाश की सुविधा न होने पर तहसील प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया तो वही धरने को संबोधित करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि आज जिस तरह से शासन प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है इससे कहीं न कहीं अधिकारीयो की भ्रष्टाचार में संलिप्तता नजर आ रही है वही जिला अध्यक्ष राजू चौबे ने कहा कि किसान हित में अगर जान भी जाएगी तो परवाह नहीं करूंगा पर बिना समस्या का हल लिए तहसील नहीं छोड़ कर जाऊंगा।
इस मौके पर पूरा दिन विपक्षी दलों के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने किसानों के समस्याओं के लेकर चल रहे धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
उक्त मौके पर प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष राजेश पांडे मंडल सचिव प्रकाश सिंह पटेल युवा जिला अध्यक्ष पिंटू चौबे पप्पू शुक्ला हरि द्विवेदी शंभूनाथ शुक्ल पुश पुष्पराज शुक्ला मंगला कॉल अमित पांडे दिनेश पटेल प्रमोद मिश्रा सी कामता यादव चंद्रेश पांडे समाजसेवी के साथ सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें