प्रयागराज21फरवरी24*बोर्ड परीक्षा के दबाव में लाडली बिटिया ने लगा लिया मौत को गले।*
प्रयागराज।
हर किसी को हतप्रभ कर देने वाली खबर लखनऊ से आ रही है, जहाँ बताया जा रहा है कि चर्च ऑफ इंडिया के आर्क बिशप फादर जॉन अगस्टीन की छोटी बेटी जॉयस जोयस अगस्टीन उम्र 16 वर्ष ने बोर्ड परीक्षा के दबाव के चलते मौत को गले लगा लिया । इस खबर के बाद पूरे उत्तर भारत के अलग अलग प्रांतों में शोक की लहर है। हर किसी के मुँह पर बस एक सवाल है कि आख़िर लाडली बिटिया ने ऐसा क्यों किया? ताज़ा जानकारी की माने तो फादर जॉन अगस्टीन अपने हंसते खेलते परिवार के साथ राजाजीपुरम लखनऊ स्थित सैंट मेरी कॉलेज परिसर में रहते हैं। मंगलवार सुबह फादर जॉन अगस्टीन दिल्ली जाने के लिए अपनी कार से निकले थे और उनकी पत्नी स्वप्ना अगस्टीन किसी ज़रूरी काम से मार्केट गयीं थीं और बड़ी बेटी सेरा अगस्टीन स्कूल में थी। सुबह लगभग १० बजे के आस पास नौकरानी जॉयस जोयस अगस्टीन के कमरे में गई तो देखा वह पंखे के सहारे चादर के फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद नौकरानी ने माता-पिता को फ़ोन कर जानकारी दिया । परिजन बेटी को फंदे से उतारकर सीधा पास के अस्पताल के गए जहाँ डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद तो मानो ईसाई समाज में सन्नाटा ही पसर गया हो।
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष *सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि* यह घटना सचमुच दिल दहला देने वाली है और एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर इस घड़ी में परिजनों को इस दुख से निकलने की हिम्मत दें।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*