प्रयागराज09अप्रैल*दल बदल कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अमरनाथ मौर्य का चेयरमैन पद छिना*
*भूपेंद्र सिंह पटेल बने डीसीबी के कार्यवाहक चेयरमैन* l
जिला को ऑपरेटिव बैंक प्रयागराज के चेयरमैन अमरनाथ सिंह मौर्य हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और समाजवादी पार्टी से शहर पश्चिमी प्रयागराज विधानसभा से चुनाव में अपनी दावेदारी भी किया था इसी बीच में अमरनाथ के निर्वाचन व प्राथमिक सदस्यता पर सवाल उठाए गए जिसकी जांच उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल प्रयागराज द्वारा की गई और पाया गया की अमरनाथ सिंह मौर्य की सदस्यता अनहर्ता की श्रेणी में आती है तत्क्रम में अमरनाथ मौर्य की सदस्यता समाप्त करने व चेयरमैन पद से हटाने की कार्यवाही हेतु संचालक मंडल की बैठक आज जिला कोऑपरेटिव बैंक प्रयागराज के सभागार में संपन्न हुई l बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए अमरनाथ मौर्य की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए चेयरमैन पद से हटाने का निर्णय लिया गया , तत्पश्चात भूपेंद्र सिंह पटेल जोकि संचालक मंडल के उपाध्यक्ष हैं , को चेयरमैन पद का कार्यभार सौंप दिया गया है l भूपेंद्र सिंह पटेल को चेयरमैन पद का दायित्व मिलने पर माननीय सांसद कौशांबी श्री विनोद सोनकर जी, माननीय सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल जी ,माननीय विधायक श्री प्रवीण पटेल जी ,पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल जी ,भाजपा जिलाध्यक्ष कौशांबी श्रीमती अनीता त्रिपाठी जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी, पुष्पराज सिंह ,श्री शिव शंकर सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट , सहित संचालक मंडल के सत्यम शिवम तिवारी सहित समस्त सदस्यगणों ने भूपेंद्र सिंह पटेल को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है l
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी