प्रयागराज08अगस्त25*राजस्व निरीक्षक ने मांगा दस दिन का समय:कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़िता दोबारा मुख्यमंत्री आवास पर देगी धरना*
*रिपोर्टर – बालेन्द्र कुमार बलराम समाचार नेशन टीवी राष्ट्रीय चैनल की खास खबर जलालपुर घोसी प्रयागराज*
प्रयागराज। ग्राम जलालपुर घोसी की रहने वाली कमला देवी ने आरोप लगाया है कि सहखातेदार होने के बावजूद उनकी भूमिधारी जमीन पर विपक्षियों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि कमला देवी के देवर शिव प्रकाश ने बिना जिलाधिकारी की अनुमति के, गलत तरीके से चौहद्दी दिखाकर अनुज सिंह के नाम भूमि का विक्रय कर दिया और उसी आधार पर कुछ दबंग लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि 15 मई 2025 को एयरपोर्ट थाने में शिकायत की गई थी, जिसमें विपक्षीगण—सैफ अहमद, शुभम तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र और दितिन भारतीय ने समझौता कर जमीन लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। 26 मई को विपक्षियों ने एकजुट होकर पीड़िता के घर आकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। 4 जुलाई को जब दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया तो पीड़िता का आरोप है कि हल्का लेखपाल गंगा प्रसाद और दरोगा विकास सिंह ने विपक्षीगण का पक्ष लिया और मदद से इनकार कर दिया। पीड़िता न्याय की गुहार लेकर लखनऊ गई, लेकिन गौतमपल्ली थाना पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया और रात में प्रयागराज वापस भेज दिया।पीड़िता का कहना है कि विपक्षियों द्वारा प्लाटिंग कर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है, और कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब राजस्व निरीक्षक ने पुलिस की मौजूदगी में दस दिन का समय मांगा है।कमला देवी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कोई कार्रवाई नहीं होती, तो वह एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास पर अनशन करने को बाध्य होंगी।

More Stories
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*
नई दिल्ली 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*