प्रयागराज06अगस्त*जमीनी विवाद को लेकर दलितों का तहसील दिवस पर हंगामा
तहसील परिसर में छाया रहा दलित उत्पीड़न का मामला
कोरांव प्रयागराज थाना कोरांव तहसील मेजा अंतर्गत ग्राम सभा सुहास में दलित की भूमि पर क्षेत्र के ही सरहंगो द्वारा कब्जा दखल करने और उनके उत्पीड़न से अक्रोशित दलितों का तहसील समाधान दिवस के मौके पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे दलितों ने मेजा तहसील में जमकर हंगामा और नारेबाजी किया।मौके पर उपस्थित रविंद्र कुमार जैसल ग्राम प्रधान सुहास ने कहां की जिस तरह से दलितों की भूमि दबंगों द्वारा गुंडई से कब्जा किया जा रहा है यह निंदनीय है और सूबे की भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है जिस तरह प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास का दावा करते हैं और दलितों के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित कर रहे हैं साथ ही साथ भू माफियाओ पर अंकुश लगाने के लिए तमाम दंडात्मक कार्यवाही कर रहे लेकिन कोरांव थाना क्षेत्र में कुछ ऐसे भी दबंग है जोकि शासन के मंसूबों पर पानी फेर रहे और सरकार की छवि को धूमिल करते नजर आ रहे है। शुक्रवार की रात पीड़ितों से क्षेत्र के ही सुरेश कुमार तिवारी सुरेंद्र कुमार तिवारी घनश्याम पांडे भोला नाथ पांडे समेत अन्य लोग जिस तरह से दलितों से जातिसूचक शब्दों से नवाजते हुए गाली गलौज और मारपीट किए इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है एवम किसी भी वक्त कोई बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*