प्रयागराज03दिसम्बर*पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन व पुलिस ऑफिस का किया गया वार्षिक निरीक्षण*
*श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज के द्वारा पुलिस लाइन*
*कौशाम्बी व पुलिस ऑफिस कौशाम्बी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।*
*कौशांबी। इस दौरान पुलिस लाइन* में गार्द की सलामी ली गयी व परेड का निरीक्षण किया गया तथा गार्द रूम, शस्त्रागार, वर्दी स्टोर, ड्यूटी कार्यालय, जी0डी0 कार्यालय, कण्डम स्टोर, बैरक, मेस, डायल 112, पुस्तकालय व यातायात आदि का निरीक्षण किया गया साथ ही परिसर का भ्रमण निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया गया व सम्बंधित को दस्तावेजों के रख-रखाव व परिसर की साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । *इसी क्रम में पुलिस ऑफिस कौशाम्बी।* में गार्द सलामी ली गयी व ऑफिस के विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक,आई0जी0आर0एस0, *मीडिया सेल, वाचक कार्यालय,डीसीआरबी0, अपर पुलिस अधीक्षक *कार्यालय,**सी0सी0टी0एन0एस0, विषेश जाँच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, आंकिक शाखा, फिल्ड यूनिट, महिला सहायता प्रकोष्ट, शिकायत प्रकोष्ठ, चुनाव सेल, आदि का निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज द्वारा पत्रकारों के साथ गोष्ठी की गयी इस दौरान उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
*राम प्रसाद गुप्ता ब्यूरो चीफ कौशांबी।8429335501*

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*