February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज01जुलाई*सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

प्रयागराज01जुलाई*सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

प्रयागराज01जुलाई*सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के विकास को दिया नई गति राजेश पांडे

कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो एवम् पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के 49 वें जन्मदिन को सपाइयों ने बड़ी धूम-धाम से पार्टी कार्यालय को कोरांव में लाल जी पाल निराला एवं राजेश पांडे जिला सचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में केक काटकर मनाया। इस मौके पर सपाइयों ने कार्यालय के आसपास के ग्रामीण बस्ती में मिष्ठान वितरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सपा नेता राजेश पांडे ने इस मौके पर कहा को अखिलेश यादव किसी एक प्रदेश एवं एक वर्ग के नेता ना होकर देश के हर युवा के नेता है और युवा सपा मुखिया के जीवन संघर्ष से एक प्रेरणा लेता है।जिस तरह से अखिलेश यादव अपनी सरकार में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया रोजगार के नए नए अवसर निकाले सभी धर्म और मजहब के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया उसे उत्तर प्रदेश की जनता कभी भूल नहीं सकती है।

युवा सपा नेता नौशाद अंसारी ने कहा कि सभी समाजवादी साथी सपा मुखिया के रीति और नीति को जनता के सामने लाने का कार्य करेंगे।समाजवादी लोग सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष पवन सिंह पटेल विधानसभा महासचिव प्रमोद मिस पयासी राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा यादवेंद्र अहीर विधानसभा उपाध्यक्ष सहादत अली प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी आदि लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar