प्रयागराज01अप्रैल24*इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, इलाहाबाद के लाभ में बढ़ोत्तरी*
प्रयागराज बैंक सभापति श्री शिव मोहन मौर्या ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, इलाहाबाद के लाभ में आने पर कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मु0 1.14 करोड़ रू0 के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में बैंक का लाभ दो गुणा बढ़कर मु0 2.31 करोड़ रू० हो गया है, बैंक लगातार दो वित्तीय वर्षों में लाभ पर रही जो कि बैंक के इतिहास में दशकों बाद हुआ है। सभापति द्वारा बैंक अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुये बैंक के लाभ को आगामी वित्तीय वर्षों में निरन्तर बढोत्तरी हेतु प्रेरित किया गया और कहा कि इस स्तर पर हमारा कर्तव्य है कि हम यह सुनिश्चित करें कि बैंक इससे भी आगे बढ़े और इस गति को निरन्तर बनाये रखे। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष द्वारा सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी आनन्द प्रकाश अग्रवाल के साथ-साथ बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। मण्डल के उप आयुक्त एवं उप निबन्धक, सहकारिता विनोद कुमार सिंह एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता प्रयागराज विवेक यादव ने बैंक आकर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है

More Stories
लखनऊ 10 अप्रैल 26* असहाय विधवा महिला के बच्चो के भरण पोषण का सहारा बने पूर्व भाजपा विधायक
कौशाम्बी 10 अप्रैल 26*हिमंता विस्वा सरमा का पुतला फूंकने गए कांग्रेसी*छीना झपटी में पुतला छीनकर भागी पुलिस*
शाहजहांपुर 10 अप्रैल 26*लखनऊ में शाहजहांपुर से आ रही महिला रास्ते में लापता हो गई।