प्रयागराज 7जनवरी 26*सामने आयी प्रयागराज पुलिस की लापरवाही
प्रयागराज *मुंबई के घाटकोपर निवासी उमेश गुप्ता की पुत्री अंकिता गुप्ता परिवार के साथ बनारस घूमने आई थीं। सोमवार को अस्सी घाट पर उनका मोबाइल चोरी हो गया। अंकिता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न लोकेशन ट्रेस की, न तलाशी ली।
पुलिस की उदासीनता से निराश होकर अंकिता ने खुद अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और तड़के दो बजे खुद बताए गए पते पर पहुंच गईं। बाद में पुलिस भी मौके पर आई और सुबह दरवाजा खुलवाया गया, जहां 15–20 महंगे मोबाइल फोन मिले। अंकिता ने अपना फोन पहचान कर ले लिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त कर दिया गया। यह घटना पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

More Stories
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*