ब्रेकिंग:
प्रयागराज 29दिसम्बर 25*लखनऊ डायोसिस स्कूलों में जनवरी से बड़ा धमाका!
हेडमिस्ट्रेस प्रियदर्शिनी को स्थायी प्रिंसिपल,
राकेश छत्री का इस्तीफा?
प्रयागराज,(विशेष): 2026 की शुरुआत डायोसिस ऑफ लखनऊ के स्कूलों के लिए उथल-पुथल भरी होने वाली है।
डायोसिसन एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) की आगामी बैठक में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिशप जॉनसन एक्सटेंशन की हेडमिस्ट्रेस प्रियदर्शिनी सिंह को बड़े स्कूल की स्थायी प्रिंसिपलशिप मिल सकती है।
बीते सालों के विवादास्पद फैसलों से स्कूलों की हालत पतली हो चुकी है। सूटकेस कांड से लेकर फंड उगाही के आरोपों ने वर्तमान समिति की छवि खराब कर दी। कुछ स्कूलों में ताला लगने की नौबत आ गई थी। अब सुधार की कोशिश?
अन्य बड़े अपडेट:गर्ल्स हाई स्कूल की प्रिंसिपल को एक्सटेंशन पर विचार।इसाबेला दान जूनियर हाई के हेडमास्टर को बिशप जॉनसन एक्सटेंशन।मेरी लूकस की प्रिंसिपल तनु व्यास पर भरोसा कायम।बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज की शर्ली मसीह को इसाबेला दान की कमान?
संजीत लाल (सीपीएस) और विशाल नोबेल सिंह (बिशप जॉनसन स्कूल) अपनी कुर्सी पर बरकरार।
सचिव पद पर हंगामा: डीईबी सचिव राकेश छत्री के इस्तीफे की चर्चा। यदि ऐसा हुआ, तो संजीत लाल नंबर-1 दावेदार, किरन मैसी दूसरे नंबर पर।
प्रबंधक पदों में भी फेरबदल – युवा ऐलन दान को बिशप जॉनसन स्कूल, बिशप मॉरिस दान के करीबी को गर्ल्स कॉलेज, और पादरी अजीत ऑलिवर को मेरी लूकस।
कितना सही, कितना गलत? जनवरी की बैठक में साफ होगा। डायोसिस स्कूलों पर नजर रखें!

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*