प्रतापगढ़25मई26*गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर हजारों दीपों की रोशनी से सजा शनिदेव धाम*
प्रतापगढ़*राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा मंदिर परिसर में जलाए गए आस्था के दिए
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर पौराणिक मंदिर शनिदेव धाम स्थित विश्वनाथगंज परिसर में राष्ट्रीय परशुराम सेना के नेतृत्व में भक्तों ने 5100 दीप जलाकर भव्यता के साथ मां गंगा की आरती कर गंगा दशहरा का पर्व मनाया ।
लोगो ने मंदिर परिसर की साफ सफाई के साथ ही बकुलाही नदी घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया इसके बाद मंदिर परिसर व सीढ़ियों व नदियों पर दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल रहे भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया ।
मंदिर के महंत आचार्य मंगलाचरण मिश्र के साथ उपस्थित वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद के साथ ही दिव्य भव्य महाआरती संपन्न हुई ।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर विगत 15 वर्षों से शनिदेव धाम में
जनसहयोग से सामूहिक आरती व दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं ।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संतोष मिश्रा मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय रहेंद्र शुक्ला रजनीश तिवारी विवेक साईं विद्याभूषण तिवारी डॉ गौरव त्रिपाठी राजेशचंद्र दुबे अभिषेक सिंह अजय सिंह पंकज मिश्र विजय तिवारी अभिषेक मिश्र तरुण भट्ट अभिषेक आजाद मनीष पांडेय राम अंजोर शर्मा सूरज पांडेय रोहित सिंह दीपक शर्मा अंकुश सिंह प्रतीक सिंह रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

More Stories
हरदोई25मई26* चला सघन चेकिंग अभियान, हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें*
मथुरा 25 मई 26* कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले 03 अन्तर्राजीय अभियुक्त गिरप्तार,
मथुरा 25 मई 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 550 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार ।*