May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25मई26*सबसे अधिक ओपीडी वाली सीएचसी रुदौली को बड़ी सौगात

अयोध्या25मई26*सबसे अधिक ओपीडी वाली सीएचसी रुदौली को बड़ी सौगात

अयोध्या25मई26*सबसे अधिक ओपीडी वाली सीएचसी रुदौली को बड़ी सौगात

अयोध्या*विधायक राम चंद्र यादव के प्रयास से 20 लाख की लागत से बने नए दवा वितरण एवं रजिस्ट्रेशन कक्ष का हुआ उद्घाटन

भेलसर(अयोध्या)जनपद की सबसे अधिक ओपीडी वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली को बड़ी सौगात मिली है। मरीजों की बढ़ती संख्या एवं अस्पताल में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 20 लाख रुपये की लागत से नए दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं किचन निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक राम चन्द्र यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार गरीबों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य कर रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए निर्माण कार्य से मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र शुक्ला ने बताया कि सीएचसी रुदौली में प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ओपीडी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल में भारी भीड़ की समस्या बनी रहती थी। विधायक राम चंद्र यादव एवं सीएमओ सर के प्रयास से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जिससे मरीजों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता एस पी भारतीय,सहायक अभियंता शशांक पाण्डेय,सुशील कुमार मौर्य, ठेकेदार विकास पाण्डेय व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar