प्रतापगढ़22जून24*अवैध कब्जे से मुक्त हुई जमीन, पीड़ितों ने मुख्यमंत्री सहित तहसील प्रशासन का जताया आभार
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री कार्यलय से मिले निर्देशों के बाद तहसील लालगंज प्रशासन ने एक विकलांग महिला सहित पांच खाताधारकों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया। साथ ही तहसील प्रशासन की इस पहल से 35 लोगों का जमीनी विवाद खत्म हो गया। जिसके लिए सभी ने तहसील प्रशासन व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बता दें कि प्रतापगढ़ जनपद के तहसील लालगंज अझारा के जौनपुर गांव में लक्ष्मण प्रसाद बीते कई वर्षों से एक विकलांग महिला सहित पांच खाता धारकों की जमीन में अवैध कब्जा कर रखा था। इसके संबंध में पीड़ितों द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई तमाम शिकायतों पर जब संबंधित विभागीय लोग उक्त जमीन को कब्जा करने वाले किसान लक्ष्मण प्रसाद से कब्जा हटाने को बोलते तो वह टालमटोल करता था। तहसील में भू विभाग में रजिस्टर दर्ज आंकड़ों में लक्ष्मण प्रसाद के नाम दो बीघा चार विस्वा जमीन है। लेकिन मनबढ़ किसान ने अपनी जमीन के साथ-साथ महिला विकलांग संपत देवी, दयाराम, रोहित, संजीव पाल और रजनीश कुमार के हिस्से की भी जमीन कब्जा कर रखी थी। इसके संबंध में पीड़ित खाता आधार को ने मुख्यमंत्री को आइजीआरएस पोर्टल पर पत्र भेज कर मामले की शिकायत की थी। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर पीड़ित खाता धारकों को उनकी जमीन वापस दिलवा दी। अब तहसील प्रशासन बीते वर्षों से कब्जा कर खेती कर रहे किसान के अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए सभी ने मुख्यमंत्री सहित तहसील प्रशासन का आभार जताया है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया