प्रतापगढ़16जून25*पट्टी में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दो लोगों को गोली लगी, एक की हालत गंभीर*
प्रतापगढ़ पट्टी ।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के करेला बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने बाजार के बीचोंबीच दो युवकों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना उस समय और भी चौंकाने वाली हो गई जब यह स्पष्ट हुआ कि गोलीबारी की यह वारदात स्थानीय पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में अचानक गोलियों की आवाज गूंजी जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस गोलीबारी में पूरे देवयानी गांव निवासी एलाख और नवाब घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। दिनदहाड़े बाजार में गोली चलना और पुलिस चौकी के नजदीक यह वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR