प्रतापगढ़.02मई25 इराक में मृत संदीप विश्वकर्मा का शव पहुंचा उसके घर।
11 अप्रैल को संदीप की इराक में हुई थी मौत।
तब से उसके परिजन उसका शव भारत में वापस लाने की मांग पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता एवं सदर विधायक राजेंद्र मौर्य से कर रहे थे।
जिस पर दोनों नेताओं ने भारतीय विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर शव को भारत वापस लाए जाने का अनुरोध किया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय की सक्रियता के चलते आज संदीप विश्वकर्मा का सब उसके पैतृक आवास पर पहुंचा।
अंतू थाना क्षेत्र के उमरी गांव का संदीप कुमार विश्वकर्मा इराक स्थित स्काई ग्रुप ऑफ़ बहरीन कंपनी में कार्यरत था।
जहां बीमारी के चलते हो गई थी उसकी मौत।
संदीप विश्वकर्मा का शव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम,
शव पहुंचते ही मौके पर लगी भारी भीड़।
वहां मौजूद सभी लोगों ने मृतक का शव देश लाने के लिए पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता एवं विधायक राजेंद्र मौर्य का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
मौके पर पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता सदर विधायक राजेंद्र मौर्य बीजेपी के अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवविलास वैश्य समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
More Stories
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में बाढ़ पीड़ितों को दूसरी किस्त जारी, डीएम अंशुल कुमार का बड़ा बयान कोई भी पीड़ित नहीं छूटेगा*
बदायूं12अक्टूबर 26*बदायूं में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान।
वाराणसी 12 अक्टूबर 26*कन्हैया लाल केसरी बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक